फोटो 24: सीटी स्कैन केंद्र के गेट पर चस्पा सूचना। संवाद

सैफई में भी मशीन खराब होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। जिला अस्पताल परिसर में संचालित हो रही सीटी स्कैन मशीन के बुधवार को भी ठीक न होने की वजह से मरीजों को लगातार तीसरे दिन भी बिना सीटी स्कैन कराए लौटना पड़ा। रोजाना 70 से अधिक मरीजों के सीटी स्कैन होते आ रहे हैं।

सोमवार को बिजली के वोल्टेज के उतार चढ़ाव होने की वजह से कुछ ही मरीजों के सीटी स्कैन होने के बाद बंद हो गई थी। जबकि मंगलवार को सीटी स्कैन में एरर आने की वजह से एक भी मरीजों के सीटी स्कैन नहीं हो सके थे।बुधवार को रक्षाबंधन की वजह से जिला अस्पताल में आए मरीजों की संख्या 450 रही।

सीटी स्कैन मशीन खराब होने की वजह से डॉक्टरों ने मरीजों को सीटी स्कैन लिखे नहीं। डॉ.शांतनु निगम ने बताया कि उनके पास एक मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए आया था। लेकिन दो दिन से सीटी स्कैन खराब होने की वजह से वजह से उन्होंने सीटी स्कैन नहीं लिखी। तीन दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब होने की वजह से मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है।

सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों के लिए परेशानी वाली बात यह है कि वह करीब 22 किलोमीटर दूर सैफई चिकित्सालय विश्वविद्यालय में भी पिछले काफी समय से सीटी स्कैन मशीन खराब है। लिहाजा ऐसी स्थिति में सैफई से आने वाले मरीज जिला अस्पताल में सीटी स्कैन करा रहे थे।

इस वजह से सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ी चल रही है। इस वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर सीटी स्कैन करानी पड़ रही है। सीटी स्कैन प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्होंने संबंधित कंपनी को मशीन खराब होने की जानकारी दे दी है। इंजीनियर के आने पर ही पता चलेगा कि मशीन में क्या खराबी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *