संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sun, 22 Oct 2023 12:22 AM IST

बसरेहर। चौबिया थाने पहुंची महिला अपने पति को मारने पीटने लगी। बीच बचाव करने आए थाना प्रभारी और महिला पुलिस से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला का पति फौजी है और चंडीगढ़ में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। वहां पर किसी बात पर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। तब महिला ने पति के खिलाफ चडीगढ़ में भी मामला दर्ज कराया था। इसके बाद वह अपनी ससुराल में आ गई। यहां उसने अपने पति पर आरोप लगाया कि पति ने फिर से जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है। इसके बाद पुलिस उस महिला के पति को पकड़कर थाने ले आई और मामले जांच पड़ताल में जुट गई। इसी बीच थाने आई महिला ने पुलिस हिरासत में पति के साथ मारपीट की घटना का अंजाम दिया। थााना प्रभारी व महिला पुलिस ने बीचबचाव की कोशिश की तो उनसे भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति को थाने पर पूछताछ के लिए लाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *