इटावा। दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा साहब खां में चल रहे सालाना उर्स के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दरगाह के सेकेटरी हसनैन वारिस वारसी हनी ने बताया कि उर्स में बाद नमाजे फज्र कुरान ख्वानी का आयोजन किया गया। रात को महफिले समां हुई, जिसमें रामपुर के दानिश मूनिस, बरेली के फैजान जीशान व देवा शरीफ के कव्वाल अफ्फान ने कलाम पेश किए।

दोपहर में शहजी मियां का ग़ुस्ल शरीफ हुआ। महफिले समां कार्यक्रम में बाहरी जनपदों समेत स्थानीय महिला व पुरुषों ने बढ़- चढ़ कर शिरकत कर मुल्क में अमनचैन की दुआ की। मुुंबई से आए पारसी परिवार ने दरगाह पर संदल शरीफ के साथ चादरें पेश कीं। कोलकाता से आए शब्बीर अली और शहजी वारसी की ओर से नजर पेश की गई। शेख अमीर हसन ने दरगाह पर गागर शरीफ पेश की। उर्स में श्रद्धालुओं ने मौला अली की शान में कलाम पेश किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदमंदाें ने शिरकत की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *