इटावा। भरथना के रपटपुरा गांव के पास 28 अप्रैल 2022 को नहर किनारे युवक-युवती के शव मिले थे। दोनों की हत्या दोस्त ने तमंचे से गोली मारकर की थी। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने खुलासा किया पूर्व प्रेमिका और उसके दोस्त के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। उसने दोनों को समझाया भी था, न मानने पर हत्या कर दी।

28 अप्रैल को रपटपुरा गांव के पास करीब 10 बजे नहर पटरी किनारे चंद्रपुरा गांव के अरुण (21) व पड़ोस के गांव सलैया की पूनम यादव (21) के शव पड़े मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अरुण के सीने पर तमंचा और पास कारतूस पड़े मिले थे। अरुण के पिता ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ऑनर किलिंग व खुदकुशी दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही थी। उधर, भरथना क्षेत्र में उसी दिन दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जारपुरा सरायचौरी के बीच गांव में बाइक सवार बदमाशों ने नगला छोटे जारपुरा निवासी सुमित के सीने में गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

सुमित के पिता ने सत्यवीर ने बताया था कि उनके बेटे की शादी आठ दिन पहले हुई थी। सुमित पुलिस को 18 महीने तक गुमराह करता रहा। 19 महीने की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारके पुलिस को झूठी कहानी बताई थी। आरोपी युवती का पूर्व प्रेमी था। दोस्त से नजदीकियां बढ़ने से दोनों को झांसे में लेकर घटना स्थल पर बुलाकर हत्या की साजिश रची थी।

एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम की जांच में सुमित की लोकेशन ट्रेस की गई। कई बार पूछताछ करने पर वह लगातार बयान पलट रहा था। वह पूनम से प्रेम करता था उससे शादी करना चाहता था। दूसरी जगह शादी होने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

इस तरह दिया था घटना को अंजाम

28 अप्रैल 2022 अरुण को बाइक पर बैठाकर ऊमरसेंडा नहर पुल के पास ले गया। पूनम को भी फोन करके बुलाया। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से दूरी बनाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माने इसलिए दोनों की सिर में गोली मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। तमंचा अरुण के सीने पर रखकर वहां से जारपुरा सरायचौरी के पास खुद को गोली मारकर झूठी सूचना पुलिस को दी, जिससे दोनों की हत्या आत्महत्या लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *