इटावा/बकेवर। दो घंटे में तीन घरों में चोरी की वारदात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि वारदात में चोरों का कोई शातिर गिरोह या परिवार के लोगों को जानने वाले व्यक्ति शामिल हैं। क्योंकि चोर तीनों घरों में सिर्फ उन्हीं कमरों में गए, जहां जेवरात और नकदी रखी गईं। उन्होंने दो घंटे में वारदात को अंजाम भी दे दिया। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।

ग्राम नसीदीपुर के ललित कुमार सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने रात करीब एक बजे तक टीवी देखी। तब तक घर में सबकुछ ठीकठाक था। इसके बाद बिजली की आवाजाही होने से पत्नी बच्चे पहले से ही बरामदे में सो रहे थे। मैं भी वहीं सोने चला गया। सुबह करीब तीन बजे पड़ोसी के घर चोरी होने का शोर मचा तो जागने पर हमारे घर की भी अलमारी का लॉक टूटा पाया। ऐसे में चोरों ने सिर्फ दो घंटे में ही तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सबसे बड़ी बात तीनों घरों में चोरों ने कमरों के अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की। अलमारी में से जेवरात और जो भी नकदी मिली उसको ही लेकर गए। अन्य कोई कीमती सामान कपड़े या बर्तन जैसी कोई चीज नहीं छुई। राजकुमार के मकान से चोरों ने एक देशी घी भरा हुआ डिब्बा जरूर उठाया था, लेकिन वह भी घर के पीछे करीब सौ मीटर की दूरी पर बाजरा के खेत के पड़ा छोड़ गए। उसमें घी भी भरा हुआ मिला। घटनाक्रम के अनुसार, यह माना जा रहा है कि घटना में या तो कोई शातिर गिरोह के सदस्य हैं या फिर ऐसे लोग शामिल हैं जो घरों की पूरी भौगोलिक स्थिति से परिचित थे। उन्हें पहले से ही पता था कि किस कमरे में अलमारी रखी है। कहां जेवर और नकदी रखी जाती है।

हलूपुर गांव को जाने वाले मार्ग तक गया खोजी कुत्ता

बकेवर। नसीदीपुर गांव में रविवार रात तीन घरों में हुई चोरी वारदात में पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ता बुलवाया था। खोजी कुत्ता सबसे पहले राजकुमार के घर पर पहुंचा, जहां जंगला से उसको सुंघाकर छोड़ने पर कुत्ता घर के अंदर गया। वारदात वाले कमरे में गया। घर के पीछे के हिस्से से घूमता हुआ आंगन से होकर मुख्य द्वार के पास दाहिनीं तरफ से खाली पड़े स्थान से होकर हलूपुर गांव को जाने वाले मार्ग तक गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने भागने के लिए इसी रास्ते का उपयोग किया होगा। पुलिस मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी की तलाश कराने की प्रयास कर रही है। उसके बाद ललित कुमार सिंह के घर से कुत्ता उनके कमरों में घुसकर बाहर मैदान की तरफ गया, लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका। सुरेश सिंह चौहान के घर से कुत्ता उनके घर के बगल से पड़े खेत में गया, जहां से पिछले खेत होता हुआ घर के बायीं ओर उनके प्लाट तक आया। वहां एक लंबा बांस रखा मिला है। माना जा रहा है कि इस बांस का उपयोग चोरों ने घर में चढ़ने के लिए किया है।

कोई बच्चा भी हो सकता है शामिल

राजकुमार के घर में सवा से डेढ़ फुट का जगला उखाड़कर चोर उसमें दाखिल हुए। छोटे जंगल से कोई बड़ा व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सता है। ऐसे में माना जा रहा है कि चोर गिरोह में कोई बच्चा या बहुत हल्के शरीर का कोई व्यक्ति भी शामिल है। पहले जंगले के रास्ते उसे ही अंदर घुसाया गया। फिर अंदर लगी कुंडी खुलवाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

क्राइम ब्रांच ने छानी खाक

तीन घरों से चोरी की वारदात के मामले में थाना पुलिस के अलावा अधिकारियों दौरा किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे क्राइम ब्रांच की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों घरों पर बकेवर थानाध्यक्ष के साथ पहुंचकर कर मौके का निरीक्षण कर छानबीन की। पीड़ित घरों के लोगों से पूछताछ की। दोपहर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह व सीओ भरथना विवेक जावला भी दोपहर में दोबारा से फिर घटना स्थल व बकेवर थाना पर मामले की छानबीन करने पहुंचे।

चार दिन पहले पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र में हुई थी चोरी

नसीदीपुर गांव बकेवर देहात ग्राम पंचायत के नाम से है। 14 सितंबर को ग्राम पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर पंचायत घर से छह सीलिंग फैन डीबीआर व अन्य सामान ले गए। बगल के आंगनबाड़ी केंद्र से दो सीलिंग फैन भी चुरा ले गए थे। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पंचायत भवन चोरी की वारदात वाले तीनों ही घरों के बीच में करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें