इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में स्थित नवीन मंडी में शॉर्ट सर्किट से बुधवार देर रात आग लग गई। इसमें 12 दुकानें जल गईं। व्यापारियों को काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मोहम्मद शाहरुख निवासी मोहल्ला शाह कमर ने बताया कि उसकी मंडी समिति में फल की दुकान है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पूछताछ करने पर पता चला कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। थाना पुलिस और अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। शाहरुख ने बताया कि आग से उसे लगभग 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एसओ सुधीर कुमार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट से लगने बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
