इटावा। कानपुर जाने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में बुधवार की रात नशे की हालत में यात्रियों से अभद्रता करने के आरोपी दो कोच अटेंडेंट को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे के टूंडला व प्रयागराज कंट्रोल रूम से आरपीएफ व जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन के एसी कोच के दो कोच अटेंडेंट स्लीपर कोच में नशे की हालत में महिला यात्रियों से अभद्रता कर रहे हैं। यह जानकारी के मिलते ही आरपीएफ के एएसआई सचिन तिवारी व जीआरपी के थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम प्लेटफार्म पर मय फोर्स के पहुंच गए। बुधवार रात 10:02 बजे ट्रेन के रुकने पर रेलवे सुरक्षा कर्मी स्लीपर कोच में प्रवेश करने के बाद दो कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेने के बाद उनका जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई।

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी कोच अटेंडेंट मोनू कुमार दास ए-1 कोच में व अमित पासवान ए-2 कोच में ड्यूटी कर रहे थे। दोनों कटिहार (बिहार) के रहने वाले हैं। मेडिकल जांच में उनमें अल्कोहल की पुष्टि होने व मुकदमा लिखने के बाद न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक शैलेश निगम ने अमृतसर से छपरा (बिहार) जा रही मूल कुआं जनपद (भोजपुर) बिहार की रहने वाली महिला यात्री अन्नू से तहरीर देने के लिए कहा, लेकिन महिला ने अकेले होने की वजह से तहरीर देने से मना कर दिया। तब ट्रेन में खुर्जा आरपीएफ के हेड कांस्टेबल खेमकरन सिंह ने तहरीर दी। उसके आधार पर आरोपियाें की गिरफ्तारी हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *