संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र से निकली भोगनीपुर नहर में बीबामऊ के पास सोमवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की जेब में मिले मोबाइल से उसके परिजनों से बात करने पर पता चला कि वह फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर लाछपुर गांव का रहने वाला था। उनका नाम अरुण कुमार पुत्र दलवीर सिंह है।
बलरई थाने में तैनात एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बीबामउ नहर के पुल के नीचे सोमवार सुबह पड़ा मिला था। वह सफेद कुर्ता पजामा पहने हुए था। उसकी जेब से (की-पैड) मोबाइल मिला था। उसमें सेव नंबरों के आधार पर पड़ताल की गई तो एक नंबर पर मृतक के पुत्र अनूप कुमार से बात हुई।
बेटे ने बताया कि दो दिन पहले अपने भाई से मिलने शिकोहाबाद गए ते, इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। इस पर वह बलरई थाने पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पिता अरुण कुमार के रूप में की। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि नहर में पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए होंगे।
