संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Tue, 12 Dec 2023 11:37 AM IST

चकरनगर। नाली का पानी निकालने को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाकर जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के गांव जगतोली में सगे भाइयों चक्रेश कुमार व बालकराम के परिजनों में सोमवार दोपहर नाली का गंदा पानी निकलने को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें पहले पक्ष से चक्रेश कुमार (50) उनकी पत्नी रेखा देवी (45) व पुत्र अतुल कुमार (22) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से बालक राम की पत्नी प्रवेशी (35), पुत्री कुमकुम (17) व पुत्र विकास (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे पक्षों के गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया व पहले पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पिता पुत्र व पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि चक्रेश की तरफ से मिली तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *