Encroachment on the drain has brought cleaning work to a halt, and dirty water is accumulating on the plots.

फोटो 06::: नाला चोक होने से भरा गंदा पानी। स्रोत: विभाग

इकदिल। कस्बे के पूर्वी चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक के सामने वर्षों से गंदगी की समस्या बनी हुई है। नाले पर अतिक्रमण के चलते सफाई नहीं हो पा रही है। नाले का गंदा पानी बैंक के बगल में स्थित खाली प्लॉटों में भर रहा है। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा बना हुआ है। गंदगी के कारण मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ रहा है।


सफाई नायक प्रमोद कुमार के अनुसार, नाले की सफाई करने पहुंचने वाले कर्मचारियों को भवन स्वामी सफाई नहीं करने देते। नाले के ऊपर अवैध रूप से निर्माण कर उसे बंद कर दिया गया है, जिससे सफाई कार्य बाधित हो रहा है। नाले की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी आसपास के प्लॉटों में जमा हो रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की ओर से इस समस्या के संबंध में अधिशासी अधिकारी को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नाले की सफाई नहीं कराई गई। जलभराव और गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। क्षेत्र में वायरल बुखार के मामले सामने आने के बीच डेंगू जैसी गंभीर बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

वर्जन—–

नाले पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने जल्द से जल्द नाले की सफाई कराने की बात कही है। जल्द ही लोगों की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

-सुचेता अरोड़ा, ईओ इकदिल



Source link

अभी अभी की खबरें