संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:49 AM IST
इटावा। कालका हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस से दिल्ली से परिवार संग हावड़ा जा रहे एक वृद्ध यात्री की मृत्यु हो गई।
पृथ्वीराज मार्केट तुगलक रोड नई दिल्ली निवासी व पुत्र जीतू ने बताया कि 60 वर्षीय पिता मलखान सिंह, मां और बहन के साथ एस- 1 कोच में सवार होकर हावड़ा जा रहे थे। पिता हृदयरोगी थे। ट्रेन इटावा स्टेशन पर रुकने के बाद रवाना होते ही पिता की तबीयत खराब हो गई। इसी दौरान चेन पुलिंग होने पर ट्रेन रुक गई। इधर, ट्रेन रुकते ही आरपीएफ के एसआई सत्यदेव सिंह, एएसआई विजय कुमार, कांस्टेबल हेमराज मीना मौके पर पहुंचे। मरीज की हालत बिगड़ते देख एंबुलेंस को फोन किया। देरी होने पर निजी एंबुलेंस को बुलवाकर यात्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। साथ में आरपीएफ कांस्टेबल हेमराज भी साथ गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद परिजन निजी एंबुलेंस के जरिए ले गए। ट्रेन इटावा स्टेशन पर 11:35 बजे आकर रुकी थी जो इस घटना की वजह से ट्रेन 11 मिनट बाद 11:46 बजे कानपुर की ओर रवाना हुई।
