इटावा। 28 और 29 अक्तूबर को प्रदेश के 35 जिलों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें इटावा के 18379 परीक्षार्थियों का केंद्र मथुरा पड़ने से 27 से लेकर 29 तक आवागमन रहेगा। इसे देखते हुए परिवहन निगम की ओर से कमर कस ली गई है। विभाग की ओर से 34 बसें दौड़ाने की व्यवस्था की गई है।

यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा प्रदेश के 35 जिलों में 28 और 29 अक्तूबर को आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली 10 से 12 और शाम की पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। इसमें प्रदेश भर के 29 लाख 67 हजार 493 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें से जिले के 18,379 परीक्षार्थियों का केंद्र मथुरा दिया गया है। ऐसे में 27 की शाम से परीक्षार्थियों का मथुरा के जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

परीक्षार्थियों के आवागमन की सुगम व्यवस्थाएं रखने के लिए परिवहन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कानपुर से आने वाली व इटावा और सैफई डिपो की लगभग 34 बसों को मथुरा के लिए चलाने की तैयारी है। रोडवेज प्रशासन का दावा है कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही अन्य रूटों की बसों को भी तत्काल मथुरा के लिए लगा दिया जाएगा।

यह है तैयारी:::::

इटावा से आगरा और मथुरा के लिए लगभग 13 बसें जाती हैं। इन सभी बसों को मथुरा के लिए विशेष रूप से दो दिन चलाया जाएगा। वहीं, कानपुर से भी लगभग 13 बसें मथुरा के लिए चलती हैं। इन बसों का लाभ भी जिले के परीक्षार्थियों को मिलेगा। सभी बसें बस स्टैंड से होकर ही जाएंगी। उधर, दिल्ली के लिए जाने वाली इटावा डिपो की पांच और सैफई डिपो की तीन बसें भी मथुरा के लिए दो दिन जाएंगी। इन सभी बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट पर ::::::

परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से भी 28 और 29 अक्तूबर के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत स्टेशन की निगरानी के साथ ही ट्रेन में चलने वाले यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। स्टेशन अधीक्षक पीएस मीना ने बताया कि पूरा स्टाफ अलर्ट मोड पर ही विशेष निगरानी रखी जाएगी।

वर्जन

28 और 29 अक्तूबर के लिए पर्याप्त बसें मथुरा के लिए संचालित की जाएंगी। स्थिति को देखते हुए बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं होने देंगे। -डीएम सक्सेना, एआरएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *