संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:18 AM IST
– भरथना में गिराधारीपुरा की पुलिया के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना (इटावा)। कस्बे के गिराधारीपुरा पुलिया के पास रात साढ़े आठ बजे पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कस्बा चौकी प्रभारी समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे भरथना बाजार की तरफ से आ रही पुलिस जीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े से टकरा गई। हादसे में कस्बा चौकी प्रभारी हाकिम सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक अनिल कटियार व चालक सुमित मलिक घायल हो गए हैं।
हालत गंभीर होने पर तीनों पुलिसकर्मियों को सैफई ले जाया गया। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गश्त के दौरान जीप अनियंत्रित हुई है। सभी घायलों को जिला सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
