Parade ground lit up with the joy of police families

फोटो 38:: पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दीपक जलाते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसएसपी बृजेश कु

इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सोमवार को वामा सारथी के तत्वावधान में दिवाली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और वामा सारथी की अध्यक्ष रीना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


दीपों की आकर्षक सजावट से पूरा परेड ग्राउंड जगमगा उठा। कार्यक्रम में दिवाली की पारंपरिक गरिमा और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हुए दीप जलाए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, प्रशिक्षु आईएएस कोमल पुनिया, एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, एसपी सिटी बबीता सिंह, एसपी अपराध संतोष कुमार समेत सभी क्षेत्राधिकारी और प्रशासनिक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।(संवाद)



Source link