इटावा। प्रर्दशनी पंडाल में शनिवार को पूर्व सैनिक विजय दिवस मनाया गया। जिसमें जिले के पूर्व सैनिकों ने बडी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कर्नल राम कुमार भदौरिया ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि एवं पुष्प चक अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल राम कुमार भदौरिया ने शहीद विधवाओं एवं द्वितीय विश्व युद्ध की वीर नारियों का माल्यार्पण कर व दो हजार रुपये की चेक भेंट कर सम्मानित किया। बताया कि जिले में पूर्व सैनिकों के सभी संगठनों को सैनिक परिवार के कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर गांव- गांव जाकर कार्य करने की सलाह दी। कमांडर हयात उल्ला ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उन्हें नियमावली से अवगत कराया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के हित में चलाई जा रही, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया।

समारोह में कमांडर नर सिंह भदौरिया, विभिन्न सैनिक संगठन के अध्यक्षों में रघुराज सिंह, प्रताप सिंह भदौरिया, केके त्रिपाठी, मनुवा चौहान ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।

एनसीसी के कैडट ने गार्ड ऑफ ऑनर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कैडटों को पुरस्कृत किया। संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के वरिष्ठ सहायक कुंवर सिंह ने किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कमांडर हयात उल्ला ने आभार व्यक्त किया।

इन वीरांगनाओं का किया गया सम्मान

गांव बरौली की सरस्वती देवी, चिंडौली की चमेली देवी, सरसई नगला रामसुंदर जसवंतनगर की उमा देवी, खानपुरा कुशना की रामबेटी, फूटाताल जगतौली कीे उर्मिला देवी, अशवा बाहुरी की आशा श्री, अकबरपुर कर्री की पुष्पा देवी, बिठौली की राधा, सारंगपुरा की जमुना देवी,नीमडाडा की कंठश्री व नगला मौजीराम के विमला देवी शामिल हैं। इन वीरांगनाओं के पति 1962 में भारत व चीन युद्ध व 1971 में भारत व पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *