संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Wed, 11 Oct 2023 11:43 PM IST

जसवंतनगर। डेढ़ माह पहले जसवंतनगर क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक का अपहरण कर रंगदारी वसूलने वाले एक और फरार आरोपी को पुलिस ने एक चाकू, प्रधानाध्यापक की बाइक की आरसी व नकदी सहित उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अवनीश कुमार मधुर निवासी निलोई थाना जसवंतनगर जो कि प्राथमिक विद्यालय उतरई में प्रधानाध्यापक हैं। बीती 22 अगस्त को स्कूल जाकते वरक्त उनका अपहरण हो गया था। परिजनों से 50 हजार रुपये भी रंगदारी वसूल ली गई थी। बाद में पुलिस ने अपहरण की घटना में इस्तेमाल वैन सहित अलग-अलग स्थानों पर दबिशें देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इसी क्रम में बुधवार को फरार अपहरणकर्ता राजकुमार निवासी खोंडा गांव थाना सहपऊ जनपद हाथरस को मलाजनी गांव के सामने हाईवे पर स्थित मेवात होटल के पास से पकड़ा गया है। तलाशी में उसके कब्जे से एक चाकू, 510 रुपये व अपहरण कर छिनी गई प्रधानाध्यापक की बाइक की आरसी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आवश्यक कार्रवाई के बाइ जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें