संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Wed, 18 Oct 2023 12:24 AM IST

इटावा। बढ़पुरा ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के बाद जांच बैठा दी है। बीईओ ताखा को इस संबंध में जांच सौंपी गई है।

प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका से प्रधानाध्यापक के छेड़छाड़ करने कि मामले में कोई कार्रवाई न होने से पीड़िता ने 13 को एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद अगले दिन एसएसपी के आदेश पर उक्त शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वहीं, बीएसए डा़ राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई 12 अक्तूबर को ही कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि जांच ताखा बीईओ बीरेंद्र पटेल को सौंपी गई है। इसमें दोनों पक्षों से जानकारी लेकर विभागीय कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। टीम की ओर से दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर निर्देशानुसार कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें