इटावा। प्लेटफार्म नंबर दो से पांच को जोड़ने वाले रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज चार महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद अब शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने लगी है। फुट ओवरब्रिज को प्लास्टर चटकने की वजह से आठ अगस्त को बंद कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में यात्रियों को रैंप से होकर प्लेटफार्म नंबर दो से पांच तक आना-जाना पड़ रहा था।

रक्षाबंधन और दिवाली जैसे त्योहार भी निकल गए, लेकिन पुल सही नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में यात्रियों को करीब सात से आठ सौ मीटर चलना पड़ रहा था। इन दोनाें त्योहारों पर अच्छी खासी भीड़ भी आई और गई। ज्यादातर यात्रियों को लाइन पार कर आना जाना पड़ा था। उम्मीद थी कि दिवाली तक फुट ओवरब्रिज तक ठीक हो जाएगा, लेकिन ठीक नहीं हुआ। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए 10 नवंबर को अमर उजाला ने सीढि़यां जर्जर होने से रास्ता बंद, पटरियों से गुजरते…हेडिंग से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।

पिछले महीने जले कोचों की जांच कार्य के दौरान इटावा दौरे पर आए प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी को इस समस्या से अवगत कराए जाने पर उन्होंने एक महीने के अंदर फुट ओवरब्रिज ठीक होने की बात कही थी। इसके बाद हरकत में आए संबंधित कर्मियों के काम में तेजी दिखाए जाने के बाद फुट ओवर ब्रिज ठीक होने पर उस पर आवागमन बहाल कर दिया गया।

वर्जन

फुट ओवरब्रिज ठीक होने के बाद यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। अब उन्हें प्लेटफार्म नंबर दो से पांच तक जाने में समय बचेगा। उधर से आने वाले यात्रियों को भी बाहर आने में राहत मिली है। -पीएम मीना, स्टेशन अधीक्षक।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *