संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:33 AM IST
बकेवर। ग्राम कुनैठा के नगला मिलक मार्ग के किनारे एक बाग में पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम कुनैठा निवासी विक्रम सिंह निषाद का पुत्र सतेंद्र (23) बुधवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह सतेंद्र का शव गांव से कुछ दूर एक बाग में एक पेड़ से संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला। लोगों ने सुबह शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने थाना पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा, एसआई अनुज बालियान मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विक्रम सिंह ने बताया कि बेटा शाम से लापता था। काफी खोजबीन की पर कहीं नहीं मिला है। इंटर में पढ़ता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
