उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कामेत स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चोर जंगला व दरवाजों की कुंडी काटकर दो लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया। चोरी की घटना को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार रात जंगला व दरवाजों की कुंडी काटकर दो प्रोजेक्टर, एक इनवर्टर, दो बैटरी, दो सीपीयू, एक साउंड सिस्टम, एक फोटो कॉपी मशीन सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरों ने पार कर दिया। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पर पहुंचे तो उन्हें कंप्यूटर कक्ष व अन्य कमरों के दरवाजों के ताले जमीन पर पडे़ मिले और जंगले कटे मिले। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार और थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की वहीं चोरी की घटना को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। क्षेत्र में हो रही लगातार हो चोरियों को लेकर क्षेत्र के लोगों स्थानीय थाना पुलिस पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *