संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Mon, 02 Oct 2023 12:06 AM IST

इटावा। कांशीराम कॉलोनी में बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में टीवी अस्पताल के पास कांशीराम कॉलोनी के 27 ब्लॉक में रहने वाले अजय (27) पुत्र बबलू ने घर में दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी अमीन वारसी ने गेट खुला होने पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अंशु मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि उसका पति अजय शहर के होटल में काम करता था। कई सालों से टीबी की बीमारी थी, इलाज कराने पर भी आराम न मिलने से परेशान रहते थे। वह दूसरे के घर में काम करने गई थी। तभी अकेला पाकर फंदा लगा लिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी उसकी दो पुत्री गुंजन, इक्षा और पुत्र यश का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *