संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:39 AM IST
इटावा । दिल्ली पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल दिवस पर 17 दिसंबर को देश की जानी-मानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित करेंगी। वह मेधावियाें व खिलाड़ियों को सम्मानित कर विद्यार्थियों को बताएंगी कि कैसे अच्छा खिलाड़ी बना जा सकता है।
डीपीएस की प्रिंसिपल भावना सिंह और एसएमजीआई ग्रुप व डीपीएस के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने बताया कि काॅलेज में हर वर्ष वार्षिक खेल दिवस पर देश का कोई न कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी को बच्चों से रूबरू कराया जाता रहा है। इसी शृंखला में 17 दिसंबर को बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आ रही हैं। वह स्कूल के उदीयमान खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को खेल जीवन से जुड़े अपने अनुभवों से अवगत कराने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करेंगी।
