बकेवर। जनता कॉलेज महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में रंजीत और सृष्टि ने बाजी मारी तो कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र आमिर तथा छात्राओं में मुस्कान की टीम विजेता रही। अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जनता कॉलेज बकेवर में महाविद्यालय अंतर्गत होने वाली हाउस मैच खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि अध्ययन और खेलकूद के मध्य सामंजस्य से छात्र जीवन विकसित होता है। यही सामंजस्य भविष्य के जिम्मेदार और राष्ट्र एवं परिवार के लिए उपयोगी नागरिक होने की शर्तों को पूरा करता है। एक सप्ताह तक हुए खेलकूद आयोजन का शुभारंभ बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ किया गया था। इसमें छात्रों में आकाश भदौरिया बीकॉम पंचम सेमेस्टर रंजीत हाउस से विजेता रहे। उपविजेता अतुल कुमार शर्मा रहे |

बैडमिंटन में सृष्टि तिवारी बीकॉम प्रथम सेमेस्टर शिवाजी हाउस की विजेता रहीं। विक्रम हाउस की छात्रा कृष्णा एम कॉम प्रथम सेमेस्टर उपविजेता रहीं। कैरम प्रतियोगिता में छात्रों में प्रताप हाउस के छात्र हर्ष बीएससी तृतीय सेमेस्टर विजेता एवं छात्राओं में प्रताप हाउस की पलक गोयल विजेता रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में छात्र आमिर की टीम विजेता रही। फुटबॉल मैच के आयोजन में छात्रों में कीर्ति की टीम विजेता रहीं।

शतरंज प्रतियोगिता में छात्रों में शिवाजी हाउस के अभय प्रजापति विजेता एवं छात्राओं में आकृति दुबे शिवाजी हाउस की विजेता रहीं | खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं में सोनी की टीम विजेता एवं छात्र अमन की टीम विजेता रही। फुटबॉल में छात्रों में अतुल कुमार शर्मा की टीम तथा छात्राओं में कीर्ति की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छात्र पुनीत सिंह की टीम तथा छात्राओं में आराधना की टीम विजेता रही।

कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र आमिर की टीम तथा छात्राओं में मुस्कान की टीम विजेता रही। प्राचार्य ने विजेता छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम समापन पर कॉलेज परिवार के छात्र- छात्राओं सहित प्राध्यापकों की उपस्थिति रहीं। डॉ. नलिनी शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. मनोज यादव, डॉ. पीके राजपूत, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें