फोटो 01:::भाई के माथे पर टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना करती बहन। संवाद
फोटो 02::::दूज पर छोटे भाई को टीका लगाती बहन। संवाद
फोटो 10::::जिला कारागार परिसर में भाई को टीका करने के लिए कतार में खड़ी बहनें। संवाद
फोटो 17:::भाई दूज पर जिला कारागार में बंदियों को टीका लगातीं बहनें। स्रोत जेल प्रशासन
भैया दूज पर भाई के प्रति उमड़ा बहनों का स्नेह, जेल पहुंचकर किया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भाई- बहन के परस्पर प्रेम का प्रतीक भैया दूज बुधवार को शहर से लेकर जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथों में नारियल रखकर माथे पर मंगलकारी रोली और चावल मिश्रित तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर उनकी सुखमय समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। यादगार के लिए मोबाइल फोन से सेल्फी ली। पूरे दिन घरों में खुशियां व्याप्त रहीं।
बहनें छोटी हों या बड़ी सभी ने भाइयों का श्रद्धाभाव और स्नेह पूर्वक तिलक किया। भाइयाें ने भी बहनों का मान रखते हुए उन्हें कोई न कोई उपहार भेंट किया। जिला कारागार में बंद भाई का टीका करने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में बहनें जिला कारागार पहुंची।
इस वजह से सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बहनें टीका करने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करतीं रहीं। भाई को सामने देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भाइयों ने बहनों का कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद बहनों ने भाइयों का टीका किया। दिनभर जिला जेल परिसर में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली।
दिवाली की भाई दूज का कितना महत्व है इसका पता इसी बात से लगता है कि महिलाएं भाई का टीका करने के लिए ट्रेन,बस अथवा अपने वाहनों से आकर टीका किया। शाम होने तक महिलाओं का भाइयों का तिलक करने का सिलसिला जारी रहा।
