फोटो 20:::::भाजपा नेता के घर से साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम। संवाद

फोटो 21::::छत पर जाकर जांच पड़ताल करती एसओ। संवाद

– वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेऊजा गांव में हुई घटना, थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

– पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके शुरू की आरोपियों की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी

सैफई। भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य के घर को चोरों ने मंगलवार रात निशाना बनाया। छत से होकर घर में घुसकर 1.90 लाख रुपये और करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला रेऊजा गांव निवासी अजय यादव भाजपा में जिला कार्य समिति के सदस्य हैं। पिता उमेश चंद्र शास्त्री बड़े कथावाचक हैं। उनकी पत्नी अल्पा यादव आयुर्विज्ञान विवि में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। घर पर मां, बहन प्रियंका और भाई संजय भी रहते हैं।

मंगलवार को अजय की शादी की वर्षगांठ थी। रात करीब साढ़े सात बजे सभी घर वालों ने साथ में खाना खाया और थोड़ी देर नीचे साथ बैठने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। अजय और उनकी पत्नी पहली मंजिल पर कमरे में सोने चले गए, जबकि बाकी सभी नीचे सोए।

अजय के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे नीचे सीढि़यों पर लगे गेट में आहट होने पर बहन की आंख खुली तो उसने देखा कि ऊपर सीढि़यों का दरवाजा भी खुला है। इस पर उसने पड़ोस के कमरे में सो रहीं मां को जगाया। दोनों लोगों की आवाज पर जब वह बाहर जाने लगा तो कुंडी बंद होने की वजह से नहीं निकल सका।

बहन ने जब कमरे की कुंडी खोली तो बाहर आ सका। देखा तो पड़ोस में के कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो उसमें रखी अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे कपड़े बिखरे पड़े थे, जबकि 10 सोने की अंगूठियां, एक सोने का हार, एक बाजूबंद, सोने की चार चूड़ियां, दो जोधा अंगूठी, एक हाथ फूल, दो सोने की चेन, कान के झाले, एक कंठी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल समेत करीब 11 से 12 लाख रुपये के जेवर और 1.90 लाख रुपये गायब थे।

सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया चोरों के छत के रास्ते आने की बात सामने आ रही है। सीओ सैफई नागेंद्र चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *