इटावा। विधायक एवं जिला पंचायत निधि से बनाई गई इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कों का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

महेवा में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने कुशवाहा मार्केट ,आनेपुर ,नहर पुल के नजदीक बनी इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। साथ ही महेवा व बस्ती महेवा में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार से लोग परेशान है। महंगाई चरम पर है। इसमें गरीब पिसता जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय है।

पूर्व पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव ने कहा कि जितना काम सपा ने अपने कार्यकाल में किया है। योगी सरकार सात वर्षों में नहीं कर पाई है। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि महेवा क्षेत्र में सपा के जनप्रतिनिधियों ने जितना कार्य कराया वह अत्यंत सराहनीय है। कोई भी सरकार इतना विकास कार्य नहीं करा पाई है। विधायक राघवेंद्र गौतम ने कहा कि वह लगातार विकास कराने के लिए तत्पर हैं। सपा नेता सुनील यादव ,सुशांत वर्मा ,विधानसभा प्रभारी जय सिंह भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष लालू पाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह व संचालन विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *