इटावा। थाना पछायगांव पुलिस ने मंदिर से महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने वाली तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के आभूषणों की बिक्री से प्राप्त 14,790 रुपये और फोम के खिलौने बरामद हुए।
16 अक्तूबर 2026 को निशी पाल और उनकी सास के मंगलसूत्र संकटा माता मंदिर, नायकपुरा से चोरी हुए। निशी पाल की तहरीर पर थाना पछायगांव में रिपोर्ट हुआ। दो नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि महिलाएं संकटा माता मंदिर के पास चोरी के रुपयों का बंटवारा कर रही थीं। पुलिस टीम ने तीनों को मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे मंदिरों, मेलों और बाजारों में खिलौने बेचने के बहाने भीड़ में महिलाओं की रेकी करती थीं। मौका पाकर आभूषण और रुपये चोरी कर लेती थीं। उन्होंने 16 अक्तूबर को संकटा माता मंदिर से दो मंगलसूत्र चोरी करने की बात स्वीकार की, जिन्हें आगरा में बेच दिया गया था। (संवाद)

