इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली चौराहा निवासी अवनीश सविता (32) बुधवार दोपहर बिलासपुर जाने के लिए इटावा जंक्शन पर आया था। वह बिलासपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दोपहर 12ः38 बजे जब महानंदा ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो भीड़ अधिक होने के कारण अवनीश ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कि लेकिन उसका हाथ फिसलने से नीचे गिर गया। रेलवे ट्रेक पर गिरने से वह ट्रेन की चपेट में आने से बच गया लेकिन पत्थर व स्लीपर से उसे गंभीर चोट आईं। ट्रेन में सवार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवा दिया। मामले की जानकारी आरपीएफ के जवानों ने अवनीश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें