संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Tue, 10 Oct 2023 12:15 AM IST

इकदिल। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर महिला के साथ दिनदहाड़े लूट करने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटा गया सामान व तमंचा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि थाना फ्रेंडस कॉलोनी कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली मिलन शर्मा अपने घर से 26 सितंबर दोपहर में पिलखर नहर के पास किसी काम से आई हुई थीं। तभी ऑटो में बैठने पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला का बैग लूट लिया था। जिसमें महिला का एक मोबाइल व बैग में रखे पांच हजार रुपये रखे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सोमवार को अपनी टीम के साथ गश्त पर थे तभी नेशनल हाईवे फुफई ओवरब्रिज के नीचे एक बाइक पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा कारतूस के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम आगरा के थाना चित्रहाट के गांव पुरा चतुर्भुज के विजय व रामविलास बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हे जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *