संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sat, 21 Oct 2023 12:51 AM IST

इटावा। महेवा क्षेत्र के लोगों को अब प्रसव के लिए निजी अस्पतालों में प्रसव कराने के आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। महेवा सीएचसी में अब महिलाओं का ऑपरेशन से भी प्रसव हो सकेगा। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।

गुरुवार से महेवा सीएचसी में ग्राम परसुपुरा की गर्भवती महिला ज्योति का ऑपरेशन किया गया। उसने नवरात्रों में स्वस्थ कन्या को जन्म दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि सीएमओ डॉ. गीताराम के निर्देशन में सीएचसी सभी सुविधाएं मिलने के बाद 19 अक्तूबर गुरुवार को प्रथम बार सीएचसी में ही गर्भवती महिला ज्योति का ऑपरेशन डॉ. अरुण कुमार, सर्जन डॉ. अंकिता वर्मा, अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी, बीपीएम डॉ. दिलीप कुमार आदि के सहयोग से परसुपुरा की महिला ज्योति का सफल ऑपरेशन किया गया। जिन्होंने नवरात्र में कन्या को जन्म दिया। सीएचसी में ही ऑपरेशन कार्य शुरू होने पर प्रधान महेवा कुमुद सिंह, बहेड़ा प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर, विधायक प्रतिनिधि जीतू ठाकुर, बीडीसी सदस्य मिथुन पांडे, समाज सेवी राजू दुबे, डॉ. हरी चौबे आदि ने खुशी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *