संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Sat, 04 Nov 2023 12:21 AM IST



इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मारपीट करने वाले दो कर्मियों व कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी को सीएमएस डॉ.एमएम आर्या ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से जिला अस्पताल के कर्मियों में खासी खलबली है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को इमरजेंसी में नर्सिंग असिस्टेंट राजवीर व आयुष्मान मित्र अनिकेत के बीच कहासुनी के बाद कदर मारपीट हुई थी। तब सुरक्षा में तैनात होमगार्ड व तीमारदारों ने मारपीट करने वाले दोनों कर्मियों को अलग करना पड़ा था। इस घटना के बाद सीएमएस ने अस्पताल के प्रबंधक को घटना की जांच करने के निर्देश दिए थे।

सीएमएस ने शुकवार को इमरजेंसी वार्ड में मारपीट करने वाले नर्सिंग असिस्टेंट राजवीर व आयुष्मान मित्र अनिकेत को दस दिन के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही गत शनिवार को एक्स-रे विभाग के डार्करूम सहायक विवेक सिंह को काम के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *