बकेवर। लवेदी थाना के चिंडौली गांव में एक युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

लवेदी थाना क्षेत्र के बीहड़ी गांव चिंडौली निवासी कल्याण सिंह की पुत्री मौनी (18) ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर के कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर के सभी लोग बाहर थे। कुछ देर बाद जब परिजनों अंदर कमरे में गए तो युवती को फंदे से लटके देखा तो चीख पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी गणेश शंकर द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन युवती के फंदा लगाने का कारण नहीं बता पाए हैं। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *