संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST

उदी। राइफल की सफाई के दौरान महिला की दाहिने पलक के ऊपर से गोली निकल गई। परिजनों ने उसे आगरा के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बाहुरी गांव निवासी सुखवीर सिंह दशहरे के दिन शस्त्र पूजन के लिए राइफल की सफाई कर रहे थे। इस दौरान राइफल से निकली गोली पहले दीवार पर लगी, फिर वापस सुखवीर की पत्नी मिथलेश देवी के दाहिने पलक के ऊपर आकर लग गई। जिसके बाद महिला घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। वहीं, गोली लगने की घटना की सूचना पर पहुंचे बढ़पुरा थाना प्रभारी बेचन कुमार सिंह ने बताया कि दशहरे पर महिला का पति राइफल की सफाई कर रहा था। उसी दौरान गोली चल गई। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *