बकेवर। जनता कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच विक्रम हाउस और रंजीत हाउस के बीच हुआ। इसमें विक्रम हाउस ने 28 रनों से जीत हासिल की।
रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने अध्यक्षता एवं प्रतियोगिता प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह के संयोजन में हुआ। रंजीत हाउस और विक्रम हाउस के बीच हुए फाइनल मैच में विक्रम हाउस से जीत हासिल की। रंजीत हाउस की टीम में जहां स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र शामिल रहे। वहीं, विक्रम हाउस में स्नातक चतुर्थ वर्ष एवं परास्नातक के छात्रों ने हिस्सा लिया।
रंजीत हाउस के कप्तान दुष्यंत ऋषिश्वर और विक्रम हाउस के कप्तान नितिन अवस्थी के बीच टॉस हुआ। नितिन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विक्रम हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में कुल 62 रन बनाए। कप्तान ने अच्छी पारी खेलते हुए अधिकतम 40 रन बनाए। वहीं, 62 रन का पीछा करते हुए रंजीत हाउस की टीम 34 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
विक्रम हाउस के आकाश ने छह और अमन यादव ने चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अंपायरिंग की भूमिका डॉ. आनंद सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह चंदेल एवं डॉ. गोपीनाथ मौर्य ने निभाई। प्रतियोगिता में कॉलेज के शिवाजी हाउस, प्रताप हाउस ने भी प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रशिक्षिका मीनू त्रिपाठी ने सहयोग किया।
