इटावा। संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की इटावा और मैनपुरी जिले की सभापति ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने वृद्धा आश्रमों के खाने की गुणवत्ता परखने की जिम्मेदारी खाद्य विभाग को सौंपी।

विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुई बैठक में सभापति आशुतोष ने पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए अवगत कराया कि जो भी व्यक्ति जिस पद पर है वह अपना कार्य निष्ठा से करे। ताकि व्यक्ति न्यायालय तक न पहुंचे। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर ही व्यक्ति न्यायालय पर जाता है। इस पर एसएसपी ने पुलिस विभाग से संबंधित सभी योजनाओं को विस्तार पूर्वक अवगत कराया। उन्होंने पुलिस विभाग के कार्य को लेकर समिति को आश्वस्त भी किया।

सभापति ने कहा कि बाल श्रम पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक व तहसील स्तर पर शिविर लगाकर जागरूक किया जाए। प्रधानों के माध्यम से योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा में बताया कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। गरीब को न्याय अवश्य दिया जाए। विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। यह भी अवगत कराया कि अगली बैठक में समिति के समक्ष साक्ष्य के साथ उपस्थित होंगे। उन्होंने राज्य कर की समीक्षा में संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यापार कर की वसूली का विभागवार डाटा उपलब्ध कराया जाए। समिति ने आबकारी विभाग की समीक्षा में निर्देशित किया कि दुकानों के बकायेदारों की मृत्यु होने के उपरांत उनके वारिस की रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने परिवहन विभाग की समीक्षा में बताया कि अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रक पर चालान अवश्य किया जाए। बैठक में डीएम अवनीश राय, डीएम मैनपुरी अविनाश कृष्ण सिंह, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी मैनपुरी विनोद कुमार, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एडीएम मैनपुरी राम जी मिश्र आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *