संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:55 AM IST
इटावा। बसरेहर थाना पुलिस ने कल्लाबाग के पास से शराब तस्करी में फरार 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बसरेहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार जून को अवैध रूप से कंटेनर में ले जाई जा रही शराब पकड़ी थी। इस संबंध में चालक बक्ता राम चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए थे। इस संबंध में पुलिस ने 27 जुलाई को इस मामले में फरार मोहन लाल को गिरफ्तार किया था। जबकि देवा राम निवासी बाड़मेर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। 17 अक्तूबर को पुलिस ने उसे कल्लाबाग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।(संवाद)