संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
इटावा। ठंड से इटावा सफारी पार्क के जानवरों को बचाने के लिए प्रशासन ने बाड़ों में इलेक्ट्रानिक हीटर लगवा दिए हैं। प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि 24 घंटे जानवरों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। सभी शेरों के बाड़ों में हीटर लगवाए गए हैं। जानवरों की रहने की जगह का तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। सभी बाड़ों में तापमान यंत्र भी लगवाया गया है। बाड़ों की खिड़कियों, दरवाजे पर घास और पॉलिथीन की चटाई भी लगाई गई हैं। भालुओं को भी बंद बाड़े में रखा गया है। हिरणों के बैठने और चारा खाने के स्थान पर सूखी घास लगाई गई है। इसके अलावा पर्दे, घास से बनी चटाई लगवाई गई है। (संवाद)
