संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:30 AM IST
ताखा। सड़क किनारे रखे दो लकड़ी की दुकानों को अराजकतत्वों ने आग लगाकर जला दिया। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। पीडि़त ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ऊसराहार क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास सड़क किनारे भरतपुर कला निवासी रमेश सविता ने दो लकड़ी की दुकानें रखी थीं। इनमें से एक में वह परचून तो दूसरे में नाई का काम करता था। रोज की तरह वह गुरुवार रात दुकानें बंद कर घर चला गया। रात में अराजकतत्वों ने उसकी दुकानों में आग लगा दी। इसमें दुकान में रखा सामान जलने के साथ ही दुकान पर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। सुबह सूचना पर रमेश पहुंचा तो सामान जला देखकर रोने लगा। रमेश के अनुसार, करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हुआ है। पीडित ने तहरीर देकर थाने में सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है किसी शरारती तत्वों द्वारा आग लगाई है। पुलिस जांचकर रही है।
