इटावा। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और सभासदों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहली बोर्ड बैठक के बाद से उपजा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को पालिका के सभासदों ने प्रेस वार्ता करके अध्यक्ष और उनके पति पर आरोप लगाए हैं।

अकालगंज से सभासद शरद बाजपेई ने कहा कि बाेर्ड की बैठक करने में पालिका को क्या परेशानी है। जब सभी सभासद नगर पालिका के हाल में जमीन पर बैठकर बैठक करवाने को तैयार हैं। अन्य नगर पंचायतों और पालिका में तीन से चार बैठकें संपन्न करवाई जा चुकी है। लाइटों को लगवाने में भी मनमर्जी की गई है। अजीतनगर से सभासद सुनीलदत्त आंबेडकर ने बताया कि नगर पालिका में कमीशन खोरी चरम पर है। पालिका में 187 फर्जी लोग वेतन पा रहे थे। इनमें से कुछ तो उत्तराखंड के हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की

गई। नौरंगाबाद से सभासद ललित चौबे ने कहा कि पालिका में अध्यक्ष के बैठने की जगह उनके पति बैठते है जो नियम विरुद्ध है। कहा कि यदि राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि पालिका में बैठेंगे तो सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के प्रतिनिधि की भी बैठने की व्यवस्था कराई जाए। अतुल, सभासद इकबाल, जावैद हुसैन, सुनील यादव, सचिन कठेरिया, अविनाश, जितेंद्र सिंह, कन्हैयालाल मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें