इटावा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले बृहस्पतिवार को किसानों ने बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर डीएम से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।

गुरुवार को कलक्ट्रेट में परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। किसान संगठन ने लेखपाल के भ्रष्टाचार, वेयरहाउस से निकलने वाले कीड़ों, बिजली की कटौती, अन्ना जानवर, किसानों के लिए नहरों में पानी का न होने की समस्या बताई। कहा कि इससे जिले का किसान परेशान है। किसानों ने सरकार से लेकर जिले के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द ही मांगे पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

यूथ विंग जिलाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि राजा के बाग स्थित वेयर हाउस से निकलने वाले कीड़े जिससे वहां के करीब दो गांव वासी बेहद परेशान हैं। वहां के लोग शाम को चार ही बजे खाना खाने को मजबूर हैं। क्योंकि अंधेरा होते ही वहां कीड़े खाने पीने की चीजों में गिरने लगते हैं। साथ रात में वाहन चलाते समय लोगों के आंखों में जहरीले कीड़े घुस जाते हैं। जिससे लोग घायल हो जाते है। जिले भर में अन्ना जानवर घूम रहा है। इनसे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। लोगों घायल कर रहे है। लोगों की मौत हो रही है। अधिकारी मुआवजा भी नही दे रहे है।

महिला विंग की जिलाध्यक्ष ने बताया कि रीता देवी ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का आदेश है, लेकिन मुश्किल से नौ घंटे भी इस भीषण गर्मी में बिजली नही मिल रही है। किसानों के मुफ्त बिजली देने के वादे भी झूठे निकले। संगठन के जिलाध्यक्ष मन्नू सिंह ने बताया कि सैफई क्षेत्र के दो लेखपाल राघव, अभिनय किसानों को परेशान किए हुए है। बल्कि जिले में तैनात कई लेखपाल अधिकारियों के आदेश नही मानते और किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *