संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Fri, 22 Sep 2023 11:49 PM IST

जसवंतनगर (इटावा)। नशे में धुत्त राजमिस्त्री ने खेत से शौच करके लौट रही सात साल की बालिका से दुष्कर्म किया। पास के ही खेत में चारा काटने गई ताऊ की बेटी ने अपनी चचेरी बहन को बेसुध हालत में देखा तो भाग रहे आरोपी को खेत में काम कर रहे किसानों की सहायता से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका का मेडिकल कराया है।

शुक्रवार सुबह 11 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बालिका खेतों पर शौच करने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त पड़ोस के गांव के नशे में धुत्त राजमिस्त्री ने बालिका को पकड़ लिया। फिर उसने खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। खेत में काम कर रही पीड़िता की ताऊ की बेटी आवाज सुनकर दौड़ी तो पास में ही बालिका बेसुध हालत में पड़ी थी। आरोपी वहां से भाग रहा था। इस पर उसने आरोपी को पकड़ लिया और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की सहायता से लगभग दो सौ मीटर दूर घर पर ले गई। परिजनों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस और फिर थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजनोरा निवासी श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी राजमिस्त्री पीड़िता के गांव में ही इन दिनों काम कर रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *