बकेवर। ईकरी गांव के सेवानिवृत्त फौजी का भोपाल में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भोपाल के लिए रवाना हो गए थे।
ईकरी गांव निवासी सत्यप्रकाश उर्फ गप्पू पुत्र महावीर त्रिपाठी फौज से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने आखिरी दिनों में भोपाल में तैनाती रहने की वजह से वहीं पर लाल घाटी पिपुल्स कॉलोनी में घर बनवा लिया था। वह यहीं परिवार के साथ लंबे समय से रह रहे थे। पारिवारिक कार्यक्रमों और त्योहारों पर उनका अक्सर आना जाना रहता था। रविवार सुबह वह भोपाल में ही अपने घर से बाजार सब्जी लेने पैदल जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना जैसे ही उनके गांव पंहुची तो शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में रह रहे परिजन भोपाल के लिए रवाना हो गए। पूर्व सैनिक की मौत पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन सतीश वर्मा, बीना दीक्षित अशोक राठौर चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल ने शोक व्यक्त किया।