संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
जसवंतनगर। दो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गांव शाहजहांपुर और लरखोर गांव में शुक्रवार दोपहर एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त वैन में कितने स्कूली बच्चे सवार थे, ये पता नहीं चल पाया है।
स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे वैन में बैठकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वैन दो थानों की सीमा पर पहुंची तभी बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद वाहन में सवार बच्चे बुरी तरह घबरा गए और उन्हें तुरंत वाहन से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कुछ स्कूली बच्चों को हल्की फुल्की चोट आई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्कूली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर पहुंच गई और वहां मौजूद चालक से कहासुनी भी हुई। (संवाद)
