संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

Updated Wed, 08 Nov 2023 12:02 AM IST



बकेवर। ग्राम बहादुरपुर घार स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ताले तोड़कर चोर करीब पचास हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। चोर उच्च प्राथमिक विद्यालय से मिडडे मील का खाद्यान्न को भी समेट ले गए।

लवेदी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर घार के प्रधान देवानंद शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि गांव में संचालित दो परिषदीय स्कूलों में चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सबसे पहले चोरों ने उच्च प्राथमिक स्कूल के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद दाखिले हुए चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष सहित आठ कमरों के ताले तोड़े। उसमें लगे चार पंखे, एक गैस सिलेंडर के अलावा एक बोरी चावल एक बोरी गेहूं व मिड-डे की सब्जी में प्रयोग होने वाला तेल व मसाले व रजिस्टर चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाया। चोरों ने प्रधानाध्यापक सहित अन्य कमरों के दरवाजों के कुंडा काटकर दो गैस सिलेंडर, तीन पंखा व स्कूल का म्यूजिक सिस्टम भी चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार व प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित मिश्रा स्कूल आए तो उन्होंने स्कूल के ताले टूटे मिले। प्रधानाध्यापकों ने ग्राम प्रधान के साथ आकर चोरी की घटना की सूचना लवेदी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर एसआई धर्मेंद्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पंहुचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें