इटावा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 30 मतदान केंद्रों से संबंधित भवनों को अधिग्रहीत किया गया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।


आदेश के अनुसार, 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदित 30 मतदेय स्थलों से संबंधित इंटर कॉलेजों, तहसील कार्यालयों, क्षेत्र पंचायत कार्यालयों और क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, बकेवर सहित अन्य भवनों को 20 से 24 अक्तूबर तक अधिग्रहीत किया गया है। इन भवनों के परिसर, क्षेत्र और फर्नीचर का भी निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल किया जाएगा। डीएम ने संबंधित भवनों के स्वामियों एवं उनके प्रतिनिधियों, प्रधानाचार्यों, खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करें। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *