बकेवर। ग्राम दिलीप नगर निवासी किरन देवी ने गांव के छह नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर पति के साथ मारपीट, लूटपाट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 30 अक्तूबर की शाम आरोपियों ने लाठी-डंडों और तमंचे से हमला कर पति शिववीर सिंह को घायल कर दिया। घर में घुसकर कपड़े फाड़ने और 10,500 रुपये, चांदी की चेन व मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मेडिकल और प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, डीजीपी, राज्य महिला आयोग और एसएसपी से शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

