संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:48 PM IST
फोटो संख्या 17 पुलिस गिरफ्त में आरोपी ट्राला चालक। स्त्रोत पुलिस
इकदिल। नेशनल हाईवे मानिकपुर मोड़ पर चाय की दुकानदार सहित युवकों समेत चार लोगों को ट्राला से कुचलने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
कस्बा के मोहल्ला ठेर निवासी साकिर ने थाने में तहरीर देकर ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया गया कि उपरोक्त स्थान पर 16 दिसंबर देर रात को तेजी लापरवाही से ट्राला को चलाते हुए उसके भाई तालिब पुत्र साजिद, विकास कॉलोनी भाग एक सूरज, आगरा के जैतपुर कला जहांगीरपुर निवासी संजय, मानिकपुर मोड़ के चाय के दुकानदार कुलदीप की मौत हो गई थी।
जिला फिरोजाबाद भदान के नगला केसरी सौरभ और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए, बिजली पोल, तार व दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक औरेया जिले के थाना अजीतमल के गांव हालेपुर निवासी अंकित पाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।(संवाद)
