बकेवर। बहादुरपुर घार बिजली घर की इनकमिंग मशीन में खराबी होने से पिछले 36 घंटों से 40 गांवों को बिजली की आपूर्ति नहीं मिली। शुक्रवार को मशीन खराब होने के बाद शनिवार को मशीनों को सही करने का काम कराया गया। समाचार लिखे जाने तक बिजली की आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। एक बार बिजली आई जरूर थी पर तुरंत ही फाल्ट हो जाने से गुल हो गई।

लवेदी क्षेत्र के बीहड़ी गांव बहादुरपुर घार में 132 केवीए बिजली उपकेंद्र बना है। जो बहादुरपुर क्षेत्र के बीहड़ी क्षेत्र के करीब 40 गांव को बिजली आपूर्ति करता है। शुक्रवार सुबह बहादुरपुर बिजली घर में लगी एक मात्र इनकमिंग मशीन खराब हो गई। जिसके चलते पूरे बहादुरपुर बिजली घर के क्षेत्र के आपूर्ति वाले 40 गांव की बिजली की आपूर्ति शुक्रवार सुबह से ही ठप हो गई। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से उस क्षेत्र के गांव के किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस समय खेतों में पलेवा के साथ-साथ सिंचाई का भी काम चल रहा है। बिजली नहीं मिल पाने के कारण किसानों को पलेवा और सिंचाई दोनों ही करने में भारी समस्या आ रही है। बिजली आपूर्ति ठप्प होने से बहादुरपुर, नबादा, चिंडोली, विझयायी, डबाह, मूसेपुरा, नील देवता, बंदा, आदि सहित 40 गांव के लोगों को पिछले 36 से बिजली की आपूर्ति नहीं मिली है।

जेई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इनकमिंग मशीन खराब हो गयी थी। जिसको सही करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को सही होने के बाद दोबारा से खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। मशीन को सही कराए जाने का काम चल रहा है। सही होते ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *