बकेवर। विवेक शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन का 22वांं प्रतिभा अलंकरण समारोह लार्ड मदर हायर सेकंडरी पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें इटावा और औरैया जिले के यूपी व सीबीएससी बोर्ड के 40 मेधावी विद्यार्थियों, विशिष्ट शिक्षाविद् व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
दो सत्रों में आयोजित हुए कार्यक्रम में पहले सत्र की अध्यक्षता सैफई मेडिकल कालेज के वाइस चांसलर डॉ. रमाकांत यादव ने की। उन्होंने कहा कि मेधावियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। तभी उनका भविष्य उज्जवल होगा। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि मिनी पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए मेधावियों को उनकी सफलता पर बधाई दी। वहीं द्वितीय सत्र की अध्यक्षता केके डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्याकांत तिवारी ने की।
वहीं, मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार वर्मा रहे। एसएसपी की पत्नी नीलम राय वर्मा एवं राष्ट्रीय कवि डॉ. कमलेश शर्मा उपस्थित रहे। एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के काव्य संग्रह रश्मिरथी की एक कविता को सुनाया।सचिव सुधीर कुमार शुक्ल ने फाउंडेशन के बारे में लोगों को बताया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार शुक्ला, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, डॉ. ओपी चतुर्वेदी , डॉ. विवेक त्रिपाठी ,अनंत त्रिपाठी ,डॉ. सुभाष चतुर्वेदी , रेखा शुक्ला , रवि मिश्रा, केएन दुबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय , कृपा शंकर तिवारी रहे। डॉ. विद्या कांत तिवारी, डॉ. रमा शंकर शुक्ल , सुधा पाण्डेय , देवेंद्र सक्सेना, डॉ. प्रतिभा , डॉ. नूही फातिमा, निहारिका शुक्ला एवं सौरभ को सम्मानित किया गया।
