इटावा जिले के बकेवर कस्बे में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर के पास दुर्गा मां ट्रैवल्स बस पलट गई, जिससे बस में सवार करीब 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस व  एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। आनन फानन एंबुलेंस से घायलों को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कानपुर जा रही एक स्लीपर बस बकेवर थाना क्षेत्र के तहत उझियानी गांव के सामने उझियानी बाईपास पर अचानक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 सवारियां थी। होली के त्यौहार के चलते लोग नौकरी से घर आ रहे थे, जिनमें से 10 घायल हो गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें